फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   college student

छात्रा के तीसरी मंजिल से छलांग लगाने के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला

Thu, 05 Dec 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
college student
बिलासपुर। डिग्री कॉलेज बिलासपुर की तीसरी मंजिल से छात्रा के कूदने के मामले पर कॉलेज प्रबंधन ने पल्लू झाड़ लिया है। हालांकि, छात्रा ने एक शिक्षिका पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई करने की जगह कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि मामले की छानबीन पुलिस करेगी। हालांकि, हादसे वाले दिन कॉलेज प्राचार्य ने कहा था कि अगर शिक्षिका ने छात्रा को प्रताड़ित किया होगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, अब कॉलेज प्रबंधन ने इस पूरे मामले से पल्लू झाड़ लिया है। पुलिस ने आईजीएमसी में छात्रा के बयान दर्ज किए हैं। हालांकि, छात्रा के आरोप के बाद कॉलेज प्रबंधन को नियम अनुसार विभागीय जांच बैठानी चाहिए थी लेकिन ऐसा अभी तक कुछ भी होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गत रोज पहले बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा ने कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया था। जहां छात्रा ने बुधवार को मीडिया में बयान दिया था की कॉलेज प्रवक्ता उसे प्रताड़ित करती रहती थी। इससे तंग आकर छात्रा ने यह कदम उठाया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि वीरवार को कॉलेज प्राचार्य ने भी छात्रा से मुलाकात की। कॉलेज प्राचार्य राम कृषण ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है। पूरे मामले में छानबीन अब पुलिस करेगी। उन्होंने साफ कर दिया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस मामले में अब कोई कार्रवाई नहीं होगी। मामले में पुलिस ही कार्रवाई करेगी। इधर, सीटी चौकी प्रभारी चमन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर लिए हैं। कहा कि पुलिस नियम अनुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

हुड़दंग मचाने वाले दो युवक गिरफ्तार
बिलासपुर। पुलिस ने वीरवार देर शाम वन विभाग के बने हट में हुड़दंग मचाने पर दो युवाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को पकड़ा कर सीटी चौकी ले आई है। यहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है पकड़े गए युवक स्वारघाट क्षेत्र से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के साथ लगते वन विभाग के हट में देर शाम को कुछ युवाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। गांव वालों ने शोर सुन कर समझा कि किसी ने यहां किसी को मार दिया है। लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। सूचना मिलने ही पुलिस थाना का एक दल कॉलेज वाले रास्ते और सीटी चौकी का एक दल डीएवी स्कूल वाले रास्ते से मौके पर रवाना हुआ। इसी दौरान सीटी चौकी पुलिस के दल ने मौके से भाग रहे दो युवकों को पकड़ा। पकड़े गए युवकों की पहचान शुभम और सतीश कुमार स्वारघाट क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है। सीटी चौकी प्रभारी चमन ठाकुर ने बताया कि पुलिस पकड़े गए युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है। उन्होंने का कि पुलिस ने उक्त कार्रवाई गांव के लोगों की शिकायत के आधार पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed