फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   College admission process continues, so far 332 have applied

Bilaspur News: महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, अभी तक 332 ने किया आवेदन

Tue, 23 Jul 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
College admission process continues, so far 332 have applied
- इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

-29 जुलाई को होगी सभी विषयों की काउंसलिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एमए, एमएससी, एमकॉम और पीजीडीसीए कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 25 जुलाई शाम 5:00 बजे तक महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए अभी तक 332 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं, जिसमें एमए अंग्रेजी में छह, एमए अर्थशास्त्र में छह, एमकॉम में 51, एमएससी गणित में 69, एमएससी भौतिक विज्ञान में 55, एमएससी रसायन विज्ञान में 130 और पीजीडीसीए में 15 अभ्यर्थी शामिल हैं। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि पीजीडीसीए विषय के लिए सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों की संख्या 20-20 रखी गई हैं। इसके अलावा अन्य सभी विषयों में सीटों की संख्या 30 रखी गई है। सभी विषयों में 10 प्रतिशत सीट ईडब्ल्यूएस और एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सुरक्षित रखी गई है। 29 जुलाई को सभी विषयों के प्रथम सेमेस्टर के लिए काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग में चयनित विद्यार्थियों को 29 जुलाई से 31 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी पीजी तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश ले रहे हैं उन्हें भी अपनी फीस 15 जुलाई से 25 जुलाई तक जमा करवानी होगी। कॉलेज में नियमित कक्षाएं 1 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि पीजी प्रथम सेमेस्टर में उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा जो काउंसलिंग में उपस्थित रहेंगे। अधिक जानकारी और प्रोस्पेक्टस के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed