फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CM's rallies create panic in BJP camp: Sankhyan

सीएम की रैलियों से भाजपा खेमे में छटपटाहट : सांख्यान

Thu, 23 May 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
CM's rallies create panic in BJP camp: Sankhyan
-बोले,सीएम के बयानों का नहीं भाजपा के पास कोई उत्तर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जीत को लेकर अति उत्साहित भाजपा के मंसूबों पर बीते कल बिलासपुर में हुई सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ताबड़तोड़ रैलियों ने पानी फेर दिया है। यही नहीं इन रैलियों में उमड़े जनसैलाब से तय हो गया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में जनता बाजी पलटेगी। विकास की अथाह इबारतें लिखने का दावा करने वाले भाजपा नेताओं को जनता अब पूछने लगी है कि विकास धरातल पर क्यों नहीं है।

प्रेस को जारी बयान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने भाजपा को घेरते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की जिले में पांच रैलियों से भाजपा दबाव में आ गई है। इन रैलियों ने भाजपा के खेमे में छटपटाहट पैदा कर दी है। श्री नयना देवी जी, घुमारवीं, सदर, झंडूता विधानसभा में जिस तरह से भाजपा पर राजनीतिक हमला किया है, उससे भाजपा में बौखलाहट है। कहा कि मुख्यमंत्री के वक्तव्यों का भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के पास जवाब न होने से भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल भी टूटता जा रहा है। इन जन सभाओं से भाजपा निरुत्तर हुई है और इनके कार्यकर्ता निरुत्साहित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री व कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से खुश हैं। ऐसे में भाजपा के पास इस चुनावी मौसम में न कोई योजना है न कोई एजेंडा है। इसका जवाब भाजपा को मिलना तय है। सांख्यान ने कहा कि इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed