{"_id":"67447ef03a1101cf49050f6b","slug":"cm-should-tell-what-work-was-done-for-the-development-of-bilaspur-in-two-years-trilok-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-127127-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बताएं, बिलासपुर के विकास के लिए दो साल में कौन से काम किए : त्रिलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बताएं, बिलासपुर के विकास के लिए दो साल में कौन से काम किए : त्रिलोक
Mon, 25 Nov 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
-बिलासपुर की अनदेखी का जश्न मनाकर लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने आ रहे सीएम
-दो साल में आगे नहीं बढ़ पाया भाजपा के समय शुरू हुआ 1400 करोड़ का प्रोजेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को बिलासपुर में प्रस्तावित जश्न पर सवाल उठाए हैं। कहा कि बिलासपुर सदर में प्रस्तावित इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री का स्वागत है, लेकिन पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि 2 वर्ष में बिलासपुर के विकास के लिए प्रदेश स्तर पर कौन से काम किए गए हैं। क्या वह बिलासपुर की लगातार अनदेखी का जश्न मनाकर लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने आ रहे हैं।
सोमवार को परिधि गृह में प्रेस कान्फ्रेंस में त्रिलोक जमवाल ने कहा कि एम्स, हाइड्रो कालेज व फोरलेन जैसे बड़े प्रोजेक्ट भाजपा कार्यकाल में ही सिरे चढ़े। कांग्रेस सरकार के 2 साल के कार्यकाल में बिलासपुर में स्टेट हेड से विकास के किसी नए कार्य पर फूटी कौड़ी तक खर्च नहीं हो पाई है। कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश भर में 1500 से अधिक संस्थान बंद कर दिए गए। इनमें बिलासपुर सदर की हरलोग उप तहसील, कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन, बरमाणा में पीएचसी, जबल्याणा में हेल्थ सब सेंटर और एम्स को देखते हुए कोठीपुरा में खोला गया जल शक्ति विभाग का डिविजन आफिस शामिल हैं। भाजपा सरकार के समय गोबिंद सागर में जलमग्न मंदिरों को ऊपर उठाने के लिए 1400 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था। इसका सर्वे करवाने के लिए 5 करोड़ दिए गए थे, लेकिन 2 साल में एक भी पैसा नहीं लगाया गया। केंद्र सरकार की मदद से भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन प्रोजेक्ट का काम जोरशोर से चल रहा है। कांग्रेस सरकार भूमि अधिग्रहण के लिए भी पैसा नहीं दे रही है। ठप पड़े कार्यों की सूची में बिलासपुर से बंदला रोप-वे, शहर के लिए सीवरेज योजना व भजवाणी पुल जैसे और भी कई काम हैं। यह भी पता चला है कि मुख्यमंत्री बैरीदड़ोलां पुल का शिलान्यास करेंगे। कांग्रेस कार्यकाल में पहले भी दो बार इसकी नींव रखी जा चुकी है। यदि सरकार की नीयत साफ है तो फिर से शिलान्यास करने के बजाए सीधे इसका काम शुरू किया जाए। इसमें वह भी पूरा सहयोग देंगे।
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि 2 साल में बिलासपुर में 4 एसपी बदले जा चुके हैं। नशा माफिया पर नकेल कस रही एसआईयू की टीम भी बदल दी गई। बिलासपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना के मास्टर माइंड पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे को जिन पुलिस कर्मियों ने अरेस्ट किया था, उन्हें भी बाहर भेज दिया गया। क्या सरकार अपनी इन्हीं उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहती है।
विज्ञापन
वह सीएम से कोई नई डिमांड नहीं कर रहे हैं। वह केवल बंद किए गए संस्थान व स्कूल दोबारा खोल दें। यदि वह ऐसा नहीं करते तो साफ तौर पर जाहिर हो जाएगा कि वह चिट्टा, खनन व वन माफिया को बढ़ावा देने तथा गोलीकांड के समर्थन में बिलासपुर आ रहे हैं। इस मौके पर कमल गौतम, मदन राणा, संजीव डोगरा व भूपेश चंदेल भी मौजूद रहे।