{"_id":"6a7f0ef99f0bb01b37092b01","slug":"cm-inauguration-projects-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165592-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में सतलुज पर बनेगा 301 मीटर लंबा भंजवाणी पुल, सीएम ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में सतलुज पर बनेगा 301 मीटर लंबा भंजवाणी पुल, सीएम ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
दधोल में मुख्यमंत्री सुक्खू ने एक साथ कई विकास परियोजनाएं लोगों को कीं समर्पित
जुनाला-करलोटी और छत-बरठीं सड़क का होगा उन्नयन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के दधोल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से जुड़ी कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं में पेयजल, सिंचाई, सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, कौशल विकास, प्रशासनिक सुविधाओं, विद्युत और व्यावसायिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
सीएम ने घुमारवीं के 301 मीटर लंबे भंजवाणी पुल का शिलान्यास किया। उठाऊ पेयजल योजना देहरा हटवाड़ के सुधारीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इसके अलावा भगडवांन गांव तक सड़क निर्माण, तरघेल से लदरौर सड़क के सुधारीकरण एवं उन्नयन, रोपड़ी-मैरी-हरितल्यांगर सड़क, तरघेल-कुरसाई-छतर-बरोटा सड़क तथा बरोटा-डुमैहर-ऊंडा-मिहाड़ा संपर्क सड़क से जुड़े कार्यों का उद्घाटन किया।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी के भवन तथा कौशल विकास केंद्र घुमारवीं के भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही निहारी विश्रामगृह के अतिरिक्त भवन का भी उद्घाटन हुआ। पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए घुमारवीं क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की पुरानी एवं क्षतिग्रस्त वितरण प्रणाली के प्रतिस्थापन कार्य का शिलान्यास किया गया। सिंचाई क्षेत्र में उठाऊ सिंचाई योजना छत हिम्मर को भी मंजूरी मिली। किसान संवाद केंद्र भराड़ी के भवन का शिलान्यास किया गया। सिविल अस्पताल घुमारवीं परिसर में बहुउद्देशीय भवन और आंतरिक रोगी विभाग भवन से संबंधित कार्य तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेहड़ी सरेल के भवन का शिलान्यास किया गया। भंजवाणी में सतलुज नदी पर 301 मीटर लंबे पुल, जुनाला-करलोटी, छत-बरठीं सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया गया। राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल हटवाड़, राज्य स्तरीय सीवीटी केंद्र के भवन एवं खेल मैदान, स्पोर्ट्स क्लब घुमारवीं के भवन, तहसील कार्यालय भराड़ी के भवन का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा हिमुडा कार्यालय भवन, बाल आश्रम घुमारवीं भवन, कौशल अकादमी, खेल कौशल केंद्र भराड़ी एवं मछवाण से जुड़ी परियोजनाओं को भी गति दी गई।
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घुमारवीं के प्रशासनिक भवन, कार्यशाला भवन, छात्रावास एवं आवासीय भवन से संबंधित कार्यों का शिलान्यास किया गया। वहीं, विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 33 केवी कांगू से कंदरौर लाइन के संवर्धन कार्य का शिलान्यास किया गया। औहर में वे-साइड एमिनिटीज के दूसरे चरण और व्यावसायिक सुविधाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं, सड़कों के सुधारीकरण से जुड़े करीब 72 लाख रुपये के कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी बेहतर सुविधाएं घरद्वार के समीप मिलें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को कागजों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।