{"_id":"67b1f11a308b2922b90451bd","slug":"clouds-covered-the-sky-without-rain-gardeners-disappointed-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132184-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिन बरसे आसमान पर छाए रहे बादल, बागवान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिन बरसे आसमान पर छाए रहे बादल, बागवान मायूस
Sun, 16 Feb 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बादल छाने के बाद बिलासपुर शहर का नजारा । संवाद
बारिश नहीं होने से किसान, बागवानों की बड़ी चिंता
- करीब डेढ़ माह से नहीं हुई जिले में अच्छी बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में दो दिन से आसमान पर बादल छा रहे हैं, लेकिन एक भी बूंद नहीं बरस रही है। बारिश नहीं होने से किसान और बागवानों की चिंता बढ़ गई है।
रविवार को आसमान में सुबह से बादल छा गए। दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं होने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। हालांकि बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई। शनिवार को भी सुबह के समय घने बादल छा गए थे। किसानों को लंबे समय बाद बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन शनिवार को भी दोपहर तक बादल छट गए। रविवार को दिन भर बारिश होने की उम्मीद बनी रही, लेकिन निराशा का ही सामना करना पड़ा। जिले में अच्छी बारिश हुए करीब डेढ माह हो चुका है। 7 जनवरी को अच्छी बारिश हुई थी। उसके बाद दो बार हल्की बूंदाबादी ही हुई थी। बारिश नहीं होने से गेहूं, लहसुन, प्याज सहित अन्य फसलें प्रभावित होना शुरू हो गई हैं। किसानों को चिंता सता रही है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो गेहूं की अच्छी पैदावार नहीं होगी। बता दें कि जिले में 25 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बुवाई होती है, जिसमें से मात्र 6 हजार भूमि पर सिंचाई की सुविधा है।
उधर, बारिश नहीं होने से नदी और खड्डों का जल प्रवाह भी कम हो रहा है। हालांकि अभी पेयजल और सिंचाई योजनाएं प्रभावित होने वाली स्थित नहीं बनी है, लेकिन इस माह अच्छी बारिश नहीं हुई तो लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।