{"_id":"656484546bde341e02075f0b","slug":"clouds-covered-the-sky-cold-increased-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-9269-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आसमान में छाए बादल, ठंड में हुआ इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आसमान में छाए बादल, ठंड में हुआ इजाफा
विज्ञापन
- 30 नवंबर से बारिश होने का अनुमान
- न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जिले में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे रहे। बादल छाने से ठंड में इजाफा हुआ है। बारिश के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
सोमवार सुबह हल्की धूप निकली। दोपहर तक सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। दोपहर बाद पूरी तरह बादल छा। इससे ठंड अचानक बढ़ गई। लोगों ने दिन के समय ही अंगीठियां और हीटर जला लिए। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक बारिश होने का अनुमान है। कृषि विज्ञान केंद्र बरठी की प्रभारी डॉ. सीमा शाह ने बताया कि 28 नवंबर को 4 से 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सापेक्ष आर्द्रता 42 से 45 प्रतिशत और आसमान में 100 प्रतिशत बादल रहेंगे। 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आसमान में 100 प्रतिशत बादल होंगे, जिस कारण 1 से 3 मिलीलीटर बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में जिले में ठंड का अधिक प्रकोप रहेगा, जबकि 2 दिसंबर के बाद मौसम साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि यह बारिश गेहूं, मौसमी सब्जियां और हरे चारे के लिए वरदान साबित होगी।