{"_id":"65e5b4ad270516595f07e020","slug":"clinical-research-helps-in-advancing-medical-knowledge-sonal-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-114015-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल ज्ञान को आगे बढ़ाने में मदद करती है क्लिनिकल रिसर्च : सोनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल ज्ञान को आगे बढ़ाने में मदद करती है क्लिनिकल रिसर्च : सोनल
विज्ञापन
-शिवा संस्थान में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में क्लिनिकल रिसर्च और फार्माकोविजिलेंस पर एक दिवसीय वेबिनार प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस वेबिनार में चंडीगढ़ के एनोवस इंस्टीट्यूट ऑफ क्लिनिकल रिसर्च से सोनल शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्र और शिक्षकों को बताया कि फार्माकोविजिलेंस और क्लिनिकल रिसर्च के कौन से मुख्य बिंदु हैं, जिस पर ध्यान देना चाहिए। क्लिनिकल रिसर्च मेडिकल ज्ञान को आगे बढ़ाने और रोगी की देखभाल में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें नई दवाओं, उपचारों, मेडिकल उपकरणों की सुरक्षा, प्रभावकारिता का मूल्यांकन करने के लिए अध्ययन और परीक्षण किए जाते हैं। यह रिसर्च वैज्ञानिक खोज के बीच की गहराई को कम करने और वास्तविक दुनिया में अनुप्रयोग करने में मदद करता है। क्लिनिकल रिसर्च और फार्माकोविजिलेंस में जीव विज्ञान, फार्मेसी या संबंधित क्षेत्र में मजबूत आधार की आवश्यकता होती है। वेबिनार के सफल आयोजन पर संस्थान के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी को बधाई दी। इस अवसर पर सभी अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।