{"_id":"651817dc0fdcc05df505ff84","slug":"cleanliness-campaign-conducted-in-court-premises-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6435-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कोर्ट परिसर में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कोर्ट परिसर में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला के कोर्ट परिसर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हितेंद्र शर्मा के तत्वावधान में गांधी जयंती से पूर्व विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
सफाई अभियान में सीनियर सिविल एवं मुख्य दंडाधिकारी बिलासपुर नितिन मित्तल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीषा गोयल, सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एकांश कपिल, ट्रैफिक मजिस्ट्रेट विभूति बहुगुणा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कश्मीर सिंह शाहिद, कोर्ट परिसर में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हितेंद्र शर्मा ने बताया कि साफ-सफाई, स्वच्छता को गांधी जी जीवन शैली का अभिन्न अंग मानते थे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी आज अपने आसपास के क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ रखें। साफ-सुथरे वातावरण में रहने से मानसिक शांति और सकारात्मकता का माहौल बनता है। बीमारियों से बचने के लिए सफाई रखना अति आवश्यक है। यह सभी के सहयोग से ही संभव है, क्योंकि गंदगी ही सभी बीमारियों का मूल कारण है। स्वच्छता हमारे जीवन को सुखमय बनाने के लिए जरूरी है। हर बीमारी से स्वच्छता ही हमें बचाती है। बीमारियों से बचाव के लिए अपने घरों और आसपास के क्षेत्र को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है।