फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cleaning workers will get their own homes in Ghumarwin.

Bilaspur News: घुमारवीं में सफाई कर्मचारियों को मिलेगा अपना आशियाना

Mon, 05 Jan 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 05 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers will get their own homes in Ghumarwin.
घुमारवीं में यहां बन रहे हैं सफाई कर्मियों के लिए आवास। संवाद
मेला ग्राउंड के पास बनेंगे 10 आवासीय कमरे
विज्ञापन

20 लाख की लागत से किया गया निर्माण शुरू
कर्मचारियों को मिलेगी सम्मानजनक और सुरक्षित रहने की सुविधा

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत आधार देने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी पहल की है। नगर परिषद ने मेला ग्राउंड के समीप सफाई कर्मचारियों के लिए 10 आवासीय कमरों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है और इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि कर्मचारियों को जल्द स्थायी आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
नगर परिषद के अनुसार सफाई कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का विषय लंबे समय से परिषद की बैठकों में चर्चा का केंद्र बना हुआ था। बैठकों में यह तथ्य सामने आया कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले कई कर्मचारी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। इसे देखते हुए परिषद ने सर्वसम्मति से सफाई कर्मचारियों के लिए अलग से आवासीय कमरे बनाने का निर्णय लिया। निर्णय के बाद उपयुक्त स्थान का चयन किया गया और मेला ग्राउंड के समीप निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। प्रस्तावित योजना के तहत कुल 10 कमरों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आएगी। कमरों को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि कर्मचारियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण मिल सके। सफाई कर्मचारियों में कुछ प्रवासी कर्मचारी हैं, जो अन्य क्षेत्रों से आकर नगर परिषद में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि कुछ नियमित कर्मचारी भी हैं। वर्तमान में समुचित आवासीय व्यवस्था न होने के कारण उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। फिलहाल नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों को नए बने पार्किंग भवन में ठहराया है, जिससे शहर वासियों को पार्किंग सुविधा का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। परिषद का मानना है कि जैसे ही नए आवासीय कमरे तैयार होंगे, कर्मचारियों को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा और पार्किंग भवन को दोबारा आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

कोट
सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर शहर को साफ-सुथरा रखते हैं, लेकिन रहने की उचित व्यवस्था न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद ने उनके लिए आवासीय कमरे बनाने की पहल की है। यह कदम कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा और शहर की सफाई व्यवस्था को भी मजबूती देगा। - खेमचंद वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed