फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cleaning company officials cheating in the name of job in AIIMS: Satdev

एम्स में नौकरी के नाम पर ठग रहे सफाई कंपनी के अधिकारी : सतदेव

Mon, 12 Feb 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cleaning company officials cheating in the name of job in AIIMS: Satdev
- लोगों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के साथ लगती ग्राम पंचायत राजपुरा के उप प्रधान सतदेव शर्मा और अन्य लोगों ने एम्स में सफाई कंपनी के अधिकारियों पर नौकरी के नाम पर ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग रखी।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि एम्स में गुजरात की एक कंपनी सफाई का काम कर रही है। सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में कंपनी के अधिकारी धांधली कर रहे हैं। नौकरी के नाम पर एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये लिए और उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही है। करीब 40 लोगों के साथ इस प्रकार की ठगी हो चुकी है। कंपनी के अधिकारी दलाली का काम कर रहे हैं। इन अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके साक्ष्य भी हैं। अधिकतर लोगों ने कैश के माध्यम से उन्हें पेमेंट की है और कुछ लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट की है। इसके अलावा उन अधिकारियों की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। इसके बाद इन लोगों ने मिलकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर कोठीपुरा पंचायत के पूर्व प्रधान नंदलाल, महेंद्र, लता देवी, मनोरमा देवी, शगुन, निशा देवी, सुनीता देवी और अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed