{"_id":"5fe22cfc8ebc3e3c833a7d1e","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml355364695","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबीयत बिगड़ने से सैनिक का निध्ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबीयत बिगड़ने से सैनिक का निध्ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव गलू के गांव बड़गंाव में मंगलवार को एक सैनिक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा।
मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव का सोनू कुमार (37) भारतीय सेना में दिल्ली में कार्यरत था। 20 दिसंबर शाम करीब आठ बजे वह अपने भाई के साथ घर पहुंचा। भाई ने बताया कि सोनू का दिल्ली सैनिक अस्पताल में किसी बीमारी का इलाज चल रहा था। अस्पताल से सोनू को एक सप्ताह के लिए घर भेज दिया गया। सोमवार को सोनू ठीक ठाक था और शाम को खाना खाने के बाद सो गया। मंगलवार सुबह सोनू ने कहा कि उसे दर्द हो रहा है। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे तलाई सामुदायिक केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही सोनू ने दम तोड़ दिया।
तलाई सामुदायिक केंद्र के चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सैनिक अपने पीछे माता सवित्री देवी, पिता जगदीश चंद, पत्नी सपना, एक 9 वर्षीय बेटा और 6 वर्षीय बेटी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
उधर, घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि बड़गांव के एक सैनिक की मौत होने का मामला सामने आया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।