{"_id":"5fc531af8ebc3e9be04ec3d6","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml353072121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब लोगों के लिए बनेंगे 69 घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब लोगों के लिए बनेंगे 69 घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। गरीब लोगों के लिए 69 घर बनेंगे। अफोर्डेबल हाउसिंग फॉर पुअर स्कीम के तहत इनका निर्माण होगा। झुग्गी-झोपड़ियों मेें रह रहे लोगों, प्रवासियों और गरीब लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नगर परिषद बिलासपुर की ओर से जमीन का चयन किया जा रहा है।
गरीब लोगों के लिए यह स्कीम केंद्र सरकार ने चलाई है। बिलासपुर नप की ओर से इस स्कीम पर कार्य किया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर परिषद को करीब 520 घर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसे 2022 तक पूरा किया जाना है। अभी तक नप ने 210 मकान बनाए हैं। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि नगर परिषद में दो पद खाली हैं। फरवरी 2020 से कनिष्ठ अभियंता के पद रिक्त होने के कारण विकास कार्यों को करवाने में काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि नक्शे पास करने और स्पॉट निरीक्षण करने में काफी समय लग जाता है। वहीं सफाई निरीक्षक का पद भी खाली होने के कारण सफाई निरीक्षण व चालान जैसे महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पा रहे हैं।