{"_id":"5f8c7dbc8ebc3e9b9575da35","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml3488110171","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अमित कुमार को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अमित कुमार को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का सम्मान
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। कहलूर बायो साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर घुमारवीं के सह संस्थापक डॉ. अमित कुमार को कोलकाता में वीडीगुड प्रोफेशनल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मान समारोह में इंजीनियरिंग, साइंस और मेडिसिन के क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता सम्मान दिया गया है।
तीन हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय सदस्यों का समूह वीडीगुड प्रोफेशनल एसोसिएशन एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच है जो उद्योग, शिक्षाविद, शोधकर्ता, इनोवेशन करने वालों का एक संगम है। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मान वैश्विक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शोधकार्य, एजूकेशन, मैनेजमेंट और चिकित्सा आदि क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने के लिए दिया जाता है। हालांकि वर्तमान में कोरोना वायरस के कारण वह 17 से 18 अक्तूबर को कोलकाता में आयोजित पुरस्कार समारोह में भाग लेने में असमर्थ रहे। इसलिए डाक से अपना प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
डॉक्टर अमित जिला बिलासपुर के सदर तहसील की पंचायत सुई सुरहाड़ के गांव सिलग के रहने वाले हैं। घुमारवीं शहर में कहलूर बायो साइंस एंड रिसर्च सेंटर घुमारवीं में विभिन्न विषयों पर शोध करते हैं। मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत इन्होंने अपने सहयोगी के साथ एजोला घास, दूध, पानी व स्वाइल टेस्ट किट तैयार की है। इनका महत्वपूर्ण शोध है टमाटर से पारा तैयार करना। जिसे खा भी सकते हैं और सभी प्रकार के वातावरण के अनुकूल होता है।
विज्ञापन
डॉ. अमित ने भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), नेस्ले इंडिया, शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ काम किया है। उन्होंने 20 से अधिक शोध पत्र और एक पेटेंट प्रकाशित किए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान की टीम का धन्यवाद किया है।