फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

राशन न मिलने से ठेकेदार के खिलाफ भड़के प्रवासी मजदूर

Tue, 05 May 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
बिलासपुर। सीमेंट फैक्टरी बरमाणा में 80 से ज्यादा मजदूरों ने मंगलवार सुबह ठेकेदार के खिलाफ खूब हल्ला बोला। उन्होंने आरोप लगाए कि ठेकेदार ने 24 अप्रैल के बाद उनको राशन मुहैया नहीं करवाया है। बरमाणा पंचायत प्रधान मौके पर पहुंचीं और ठेकेदार से बात कर मजदूरों को शांत किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुमित इंजीनियरिंग एंड कांट्रेक्टर कंपनी ने बरमाणा एसीसी फैक्टरी में काम ले रखा है। इसमें कार्य कर रहे मजदूर लॉकडाउन के बाद बरमाणा में बेरोजगार बैठे हैं। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने 24 अप्रैल तक उन्हें खाने के लिए 100 रुपये प्रति दिन के हिसाब से दिए। लेकिन उसके बाद ठेकेदार ने पैसे देने बंद कर दिए। वहीं राशन भी मुहैया नहीं करवाया गया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने खाने के लिए दिया हुआ पैसा वेतन से काट लिया।
विज्ञापन

बरमाणा ग्राम पंचायत प्रधान मंजू और धार टटोह युवक मंडल प्रधान कुलदीप ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार से संपर्क किया और मजदूरों की मांग उसके समक्ष रखी। ठेकेदार अकबर अली अंसारी ने बताया कि लगातार मजदूरों को राशन मुहैया करवा रहा है। अब मजदूरों को दुकान से राशन लेने को कहा गया है। इसके पैसे खुद चुकाऊंगा। कहा कि जब तक मजदूरों के घर जाने का प्रबंध नहीं होता तब तक उनके खाने का खर्च उठाऊंगा। वहीं एसएचओ बरमाणा विरोचन नेगी ने बताया कि अभी इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed