फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chitta suppliers are misleading people by posing as social workers: Dharmani

समाजसेवी बनकर लोगों को गुमराह कर रहे चिट्टा सप्लायर : धर्माणी

Sun, 07 Apr 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Chitta suppliers are misleading people by posing as social workers: Dharmani
-अवढानीघाट में हुआ घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। चिट्टा सप्लायर समाजसेवी बनकर और बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। यह बात संस्कार संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के दौरान अवढानीघाट में आयोजित कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग आज सामाजिक कार्यक्रमों में कुछ पैसे देकर मुख्य अतिथि बनकर समाज सेवा करने का दिखावा करते हैं और इसकी आड़ में फिर रात को चिट्टे की पुड़िया बेचने का काम कर रहे हैं। ऐसे समाजसेवियों से हमें समाज को बचाना होगा और इन्हें बेनकाब कर पुलिस के हवाले करना होगा। महेंद्र धर्माणी ने कहा कि एक ग्राम चिट्टा पकड़ा जाए या 500 ग्राम किसी की भी जमानत न हो ऐसा सख्त कानून बनना चाहिए। जेल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को अच्छा माहौल देना होगा, ताकि बच्चे अपने माता-पिता के साथ अपनी पूरी दिनचर्या को खुल कर बताएं। उन्होंने गांव के बड़े बुजुर्गों से आग्रह किया कि गांव में आने वाले अनजान व्यक्ति से जरूर पूछताछ करें। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी बच सके, इसलिए इस अभियान का हिस्सा बनें। इस दौरान घुमारवीं पंचायत के उप प्रधान किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा चिट्टे के खिलाफ जो अभियान चलाया है यह समाज के लिए बहुत ही नेक काम है। सभी को मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ना चाहिए, ताकि हमारे बच्चे सुरक्षित रह सकें। इस मौके पर राकेश मेहता, सतीश मेहता, वार्ड सदस्य निर्मला देवी, कर्म चंद, जोगिंदर सिंह, लेखराम, लक्की मेहता और गगन मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed