फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chitta and mining mafia dominate the government: Mahendra Dharmani

चिट्टा और खनन माफिया सरकार पर हावी : महेंद्र धर्माणी

Mon, 23 Dec 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 23 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chitta and mining mafia dominate the government: Mahendra Dharmani
- सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने चिट्टा माफिया और अवैध खनन करने वालों को संरक्षण देने के लिए प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है ।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से ऊना में उप मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पदाधिकारी को चिट्टा और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के आदेश जारी किए थे, उससे साफ जाहिर होता है की स्थिति अब सरकार के बस में नहीं रही है। चिट्टा माफिया और अवैध खनन माफिया सरकार पर पूरी तरह से हावी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री प्रदेश में किसी भी तरह का अवैध खनन होने से इनकार करते हैं। दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री उच्च अधिकारियों को इस पर अंकुश लगाने के आदेश जारी करते हैं। इससे दोनों नेताओं के बयानों में विरोधाभास नजर आता है। प्रदेश में खनन माफिया भी आज पूरी तरह से हावी है। खड्डे खाली हो रही हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर इस सरकार ने व्यवस्था के पतन में कोई कमी नहीं छोड़ी है। प्रदेश में चिट्टा का व्यापार भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। नौजवान युवा चिट्टे के जहर से रोजाना मर रहे हैं । लेकिन सरकार आंखें मूंद कर बैठी है। धर्माणी ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है। कहा कि आज प्रदेश का युवा हताश है। क्योंकि सरकार ने हर साल एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed