फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chimkaur Allah Pahalwan's occupation of Badi Mali

Bilaspur News: बड़ी माली पर चीमकौर अलह पहलवान का कब्जा

Sat, 15 Apr 2023 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chimkaur Allah Pahalwan's occupation of Badi Mali
घुमारवीं में लखदाता छिंज प्रेतियोगिता में विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
घुमारवीं (बिलासपुर)। लखदाता छिंज कमेटी की ओर से लदरौर में कुश्तियों का आयोजन किया गया। कुश्तियों की अध्यक्षता कमेटी प्रधान संजय ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि दंगल में नामी पहलवानों ने भाग लिया और विशेष कुश्तियां भी करवाई गई।
विज्ञापन

दंगल में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, तडौन के समाजसेवी सुभाष ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राजेन्द्र गर्ग ने दंगल के सफल आयोजन के लिए कमेटी को बधाई दी। बताया कि मेले और छिंज हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। इस संस्कृति को संयोजकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर दंगल कमेटी ने दो मालियां करवाई। बड़ी माली में चीमकौर अलह पहलवान विजेता रहे। उन्हें 27,000 रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। वहीं, खली छोटा चिक्का पहलवान उपविजेता रहे। उन्हें 24,000 रुपये की राशि इनाम में दी गई। छोटी माली में चंडीगढ़ के मक्खन पहलवान विजेता रहे। उन्हें 17,000 रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दिल्ली के सागर उपविजेता रहे। उपविजेता को 15,000 रुपये की राशि दी गयी। स्पेशल कुश्तियों में करीब डेढ़ लाख की इनाम राशि दी गयी। बिलासपुर कुमार कुश्ती में राहुल विजेता और सोनू उपविजेता रहे। इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों में संजय ठाकुर, लंबरदार विपिन ठाकुर, मनोज, पुनीत, संतोष, अजय, जगत सिंह, राकेश, सतीश, राजेंद्र, बॉबी धीमान, ओम प्रकाश, मदनलाल, प्रवीण कुमार और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed