{"_id":"68d92a3a7677ebe25903d683","slug":"children-were-made-aware-of-the-fraud-happening-in-the-name-of-gaming-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-145382-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गेमिंग के नाम पर होने वाली ठगी से बच्चों को कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गेमिंग के नाम पर होने वाली ठगी से बच्चों को कराया अवगत
Sun, 28 Sep 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कलोल में आयोजित विशेष व्याख्यान में बच्चों को जानकारी देते पुलिस अधिकारी। सं
साइबर सेल के अधिकारियों ने पॉलिटेक्निक कलोल में बच्चों से किया संवाद
फेक अकाउंट और ऑनलाइन ठगी के बारे में भी किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। परम वीर चक्र नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय पॉलिटेक्निक कलोल में नशा मुक्त हिमाचल एवं साइबर जागरूकता विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ, जिसका उद्देश्य छात्रों को नशा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखा के 80 प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साइबर सेल के अधिकारियों ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। छात्रों को फेक अकाउंट और ऑनलाइन ठगी के खतरों के बारे में बताया गया। झूठी खबरों को पहचानने और साझा करने से बचने की जानकारी दी गई। ऑनलाइन अपराध के मामलों में गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया समझाई गई। गेमिंग के नाम पर होने वाली ठगी और नुकसान के बारे में चेताया गया। झूठे कॉल और फ्रॉड कॉल की जानकारी दी गई। मोबाइल पर व्यक्तिगत डेटा सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। अकाउंट हैकिंग से बचाव के लिए सुझाव दिए गए। मजबूत पासवर्ड और प्राइवेसी सेटिंग्स का महत्व समझाया गया। यूपीआई पेमेंट के माध्यम से होने वाली ठगी से सावधान रहने के उपाय बताए गए। संदिग्ध एप्स डाउनलोड न करने की सलाह दी गई। साथ ही छात्रों को ड्रग फ्री हिमाचल एप के माध्यम से एनडीपीएस एक्ट और नशामुक्त जीवन से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि छात्रों को न केवल नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी सिखाए जाने चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह मिलकर नशा मुक्त और साइबर सुरक्षित हिमाचल बनाने में अपना योगदान दें।