{"_id":"673ddefedccd061fa008661b","slug":"children-spread-the-magic-of-art-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126843-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बच्चों ने बिखेरा कला का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बच्चों ने बिखेरा कला का जादू
Wed, 20 Nov 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलवाड़ में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
देशभक्ति गीत पर तालियों से गूंजा पंडाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलवाड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता व प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रशासन व प्रबंधन समिति ने स्वागत किया।
पाठशाला के प्रधानाचार्य दरोगा राम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय से संबंधित मांगों को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा। विवेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रोत्साहन पाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन से जीवन में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। देश भक्ति का गाना- तेरी मिट्टी में मिल जावां पर स्नेहा व सहेलियों की प्रस्तुति दी, 11वीं कक्षा की छात्रा काजल का मेरे सपनों का भारत और उमेश व साथियों द्वारा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर आधारित स्किट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा, ज्योति व सहेलियों ने पंजाबी गिद्दा, शिवानी और सहेलियों ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए स्वैच्छिक निधि से 5100 की राशि प्रदान की। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, एसएमसी प्रधान शेर सिंह, बीडीसी सदस्य निशा देवी, रीना देवी, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कोटधार क्षेत्र को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने का आश्वासन भी दिया।