फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children reached school to hear exam results with parents

अभिभावकों संग परीक्षा परिणाम सुनने स्कूल पहुंचे बच्चे

Fri, 01 Apr 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Children reached school to hear exam results with parents
बिलासपुर। जिले में सभी स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर अन्य कक्षाओं के परीक्षा परिणामों को घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम सुनने के लिए बच्चे अभिभावकों संग स्कूल पहुंचे। परीक्षा परिणाम सुनने के बाद बच्चे अब अगली कक्षा में प्रवेश के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ माह पहले ही बच्चों के स्कूल खुले हैं। उसके बाद बच्चों का ऑनलाइन कक्षाओं का दौर कम हुआ। ऑनलाइन कक्षाओं में बच्चों को जिन विषयों में समस्या रही, उसकी भरपाई अब शिक्षक ऑफलाइन कक्षाओं में कर रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ संवाद भी किया। इसके अलावा बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अखिलेश ने बताया कि परीक्षा परिणाम सुनने के लिए सुबह से ही उत्सुकता बनी रही। स्कूल पहुंचने के बाद परिणाम का पता चला। परिणाम सुनने के बाद काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य ने कहा कि परीक्षा परिणाम को लेकर डर बना हुआ था लेकिन, अब अच्छे नंबर आए हैं। अगली कक्षा में जाने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है।
शिक्षक योगेश ने बताया कि वीरवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के परीक्षा परिणाम को भी घोषित किया। बच्चों को खुश देखकर शिक्षक भी खुश नजर आए।

शिक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद अभिभावकों से संवाद किया गया। इस दौरान सभी अभिभावकों को सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed