फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children of Minerva School visited Police Station Ghumarwin.

Bilaspur News: मिनर्वा स्कूल के बच्चों ने किया पुलिस थाना घुमारवीं का भ्रमण

Sat, 23 Dec 2023 04:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 04:01 PM IST
विज्ञापन
Children of Minerva School visited Police Station Ghumarwin.
बच्चों ने पुलिस थाने का भ्रमण कर जाना कानून व्यवस्था के बारे में
विज्ञापन

-थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों से सजग रहने के लिए किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के बच्चों ने पुलिस थाना घुमारवीं का भ्रमण कर कानून व्यवस्था के बारे में जाना। घुमारवीं थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने स्कूली बच्चों को थाने की व्यवस्था, पुलिस की कार्यशैली, रिपोर्ट प्रक्रिया, मुकदमा, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, हवालात, हेल्प डेस्क का भ्रमण करवाया।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को थाने की हर व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इसको लेकर विद्यार्थियों में भी विजिट को लेकर उत्साह रहा। वहीं आपराधिक धाराओं की जानकारी और अन्य मामलों में सवालों के जवाब मिलने पर विद्यार्थियों ने थाना प्रबंधन की कार्यशैली को सराहा। स्कूली बच्चों ने बताया कि हम भी जानना चाहते थे कि रिपोर्ट कैसे दर्ज होती है और मामला दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई कैसे करती है। बच्चों को कंप्यूटर कक्ष में ऑनलाइन एफआईआर की जानकारी दी गई। इसके अलावा थाने के रिकॉर्ड रूम में अपराधियों के रिकॉर्ड के साथ हवालात के बारे में भी बताया गया। बच्चों ने जाना कि 24 घंटे तक किसी भी मामले में दोषी या अपराधी को रख सकते हैं। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करना पड़ता है। विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस थाने में हेल्प डेस्क की व्यवस्था है। इसमें पुलिस आमजन की समस्याओं का समाधान करती है। इसके साथ ही थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को अन्य बुनियादी कानून की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

मानव तस्करी व पॉक्सो एक्ट से संबंधित विषयों से लेकर सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों से सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने को भी कहा गया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए ही काम करती है, इसलिए सभी का फर्ज है कि पुलिस का सहयोग कर समाज को सुरक्षित, भय मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। इस कार्यक्रम में स्कूल के 39 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed