फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children in Morsinghi school were made aware against drug abuse.

Bilaspur News: मोरसिंघी स्कूल में बच्चों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Wed, 01 Jul 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Children in Morsinghi school were made aware against drug abuse.
मोरसिंघी स्कूल में आयोजित नशा जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते एसडीएम। स्रोत: डीपी
मोरसिंघी स्कूल में बच्चों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
विज्ञापन

-नशीले पदार्थों की घातक लत युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा: गौरव

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरसिंघी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया।

इस मौके पर एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि नशीले पदार्थों की घातक लत युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अपने परिवार और मित्रों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता, सतर्कता और सामूहिक प्रयासों से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता राव ने एसडीएम का स्वागत करते हुए बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यार्थियों से नशामुक्त जीवन अपनाकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने की अपील भी की। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों आदित्य और कशिश ने नशा मुक्ति विषय पर प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान राजपाल, उप प्रधानाचार्य शिव राम सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed