फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Child Welfare Committee counsels rape victim girl

Bilaspur News: चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की काउंसलिंग

Mon, 09 Mar 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Child Welfare Committee counsels rape victim girl
टीम ने परिवार से मुलाकात कर जाना हाल, माता-पिता से परिस्थितियों की ली जानकारीपरिजनों ने सुरक्षा लेने से किया इनकार, बोले-खुद करना चाहते हैं बच्ची की देखभाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। तलाई थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले को लेकर जिला बाल संरक्षण तंत्र सक्रिय हो गया है। सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर की टीम पीड़ित बच्ची के गांव पहुंची और परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम के साथ काउंसलर भी मौजूद रहा। उन्होंने बच्ची की प्रारंभिक काउंसलिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने बच्ची के माता-पिता से विस्तार से बातचीत कर घटना के बाद की परिस्थितियों की जानकारी ली और उन्हें सरकार की ओर से उपलब्ध सहायता योजनाओं तथा कानूनी अधिकारों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि बच्ची की सुरक्षा, देखभाल और उसके पुनर्वास को लेकर विभाग पूरी तरह संवेदनशील है। जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता दी जाएगी। टीम ने परिवार को बताया कि बच्ची को मनोवैज्ञानिक परामर्श, कानूनी सहायता और अन्य आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जा सकता है, ताकि उसके मानसिक और सामाजिक पुनर्वास में कोई बाधा न आए।
बच्ची के माता-पिता ने कहा कि वे बच्ची की देखभाल स्वयं करना चाहते हैं। पूरा परिवार उसके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे बच्ची को अपने पास ही रखकर उसकी देखभाल कर रहे हैं और उसे परिवार के बीच सुरक्षित माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है।

परिवार ने अतिरिक्त सुरक्षा लेने से भी इनकार किया और कहा कि उनका परिवार सुरक्षित है। उन्हें किसी प्रकार की तत्काल सहायता की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहाा कि यदि भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत महसूस होगी तो वे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी या संबंधित विभाग से संपर्क करेंगे। इस मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि, जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed