फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   child sciene compition

विज्ञान प्रश्नोत्तरी में शिवा स्कूल की श्वेता शर्मा, गौरी सोनी राज्य स्तर के लिए चयनित

Mon, 21 Dec 2020 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
child sciene compition
जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में शिक्षा उपनिदेशक और अध्यापक। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। तीन दिवसीय ऑनलाइन 28वां जिला बाल विज्ञान सम्मेलन का सोमवार को शुभारंभ हो गया। 23 दिसंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन उच्च शिक्षा उपनिदेशक राज कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते यह सम्मेलन इस बार ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में बिलासपुर का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक रवि कुमार ने बताया की इस वर्ष 136 बच्चे उपमंडल स्तर से तथा 137 बच्चे साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी सीनियर अर्बन ग्रुप में शिवा इंटरनेशनल की श्वेता शर्मा तथा गौरी सोनी ने राज्य स्तर के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है। दूसरे स्थान पर मिनर्वा पब्लिक स्कूल के संभव तथा शिवम डोगरा रहे।
विज्ञापन

विज्ञान प्रश्नोत्तरी जूनियर रूरल ग्रुप में नवलोक आदर्श खानसारा की जगदंबा शर्मा और मिताली राज का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। दूसरे स्थान पर टैगोर पब्लिक स्कूल देलग स्कूल के वंश बजाज तथा हर्ष रनौत रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक सुदर्शन कुमार, जिला समन्वयक मनोज महाजन, अजय चंदेल, अजय कुमार, बालम कुमार, शिव कुमार नड्डा, संजीव राठौर, राजेश ठाकुर तथा निर्णायक मंडल के सभी मेंबर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed