फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chief Minister's visit to Barthi raised hopes among the people of the area.

Bilaspur News: मुख्यमंत्री के बरठीं दौरे से क्षेत्र के लोगों में जगी उम्मीदें

Wed, 04 Feb 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 04 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's visit to Barthi raised hopes among the people of the area.
सालों से लंबित मांगें हो सकती हैं पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों में स्थानीय समस्याओं के समाधान की नई उम्मीद जगी है। लोगों को आशा है कि मुख्यमंत्री के आगमन से वर्षों से लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई होगी।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश चंदेल, जागरूक ब्राह्मण मंच के प्रधान नरेश कुमार सहोड़, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, सुदर्शन पराशर, तिलकराज, केवल सिंह चंदेल, प्रेम सिंह, रतनलाल, कप्तान रमेश गौतम और कप्तान वासुदेव सहित अन्य लोगों ने बताया कि बरठीं अस्पताल को कौशल अस्पताल का दर्जा तो दे दिया गया है, लेकिन सुविधाएं आज भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी ही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस बार अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित एमडी के पदों को भरने की दिशा में कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में स्थित बरठीं विद्यालय एक अत्यंत पुराना और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है। इसे सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत लाना क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकें। बरठीं मुख्य चौक से अस्पताल और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तक की सड़क की हालत अत्यंत जर्जर बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है और विभिन्न बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। सड़क का शीघ्र सुधार किया जाना अति आवश्यक बताया गया। इसके अलावा बरठीं में लगाए गए डिवाइडर को आगे बरठीं छोटे चौक तक बढ़ाने की मांग भी उठाई गई है। साथ ही डिवाइडर के दोनों ओर सड़क की चौड़ाई नियमानुसार बढ़ाने की आवश्यकता जताई गई, ताकि वाहन चालकों और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बरठीं में पुलिस चौकी स्थापित करने और बरठीं को उपतहसील का दर्जा देने की मांग भी प्रमुखता से रखी। लोगों ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री इन सभी समस्याओं का समाधान कर क्षेत्र की जनता को विकास का तोहफा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed