फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cheaking,border,assault,lady constable

नाके पर तैनात महिला आरक्षी के साथ उलझा आर्मी जवान

Mon, 15 Jun 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
cheaking,border,assault,lady constable
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के पंजाब-हिमाचल के बॉर्डर शैला घोड़ा नाके पर रविवार की देरशाम में कागजों की चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला आरक्षी और आर्मी जवान के बीच जमकर नोकझोंक हुई। आरोप है कि जवान ने महिला आरक्षी को धक्का देते हुए दुर्व्यवहार किया। इसके साथ ही धमकी भी दी। उधर, पुलिस थाना कोट कहलूर में महिला आरक्षी की शिकायत पर सेना के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ड्यूटी पर कार्यरत महिला आरक्षी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह आईआरबीएन बटालियन बस्सी में तैनात है और कोविड-19 के चलते उसकी ड्यूटी शैला घोड़ा नाके पर लगाई गई है। रविवार को जब वह स्टाफ के साथ ड्यूटी पर तैनात थी। इस बीच पंजाब के गंगूवाल से एक कार आई। जिसे नाके पर चेकिंग के लिए रोका गया और कार चालक ने बताया कि उसके साथ एक आर्मी जवान बैठा है, जोकि समीपवर्ती गांव डोला का है।
विज्ञापन

महिला आरक्षी ने चालक को लीव सर्टिफिकेट दिखाने और मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए कहा। लेकिन, आर्मी जवान द्वारा दिखाया गया सर्टिफिकेट पढ़ने योग्य नहीं था। जिसके चलते महिला आरक्षी ने आर्मी जवान को अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन उसने कुछ भी दिखाने से मना कर दिया। उक्त शराब के नशे में धुत आर्मी जवान ने महिला आरक्षी को धक्का दिया और वहां पड़ी कुर्सी को हिट करते हुए महिला आरक्षी धमकियां देना शुरू कर दिया। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर कोट थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उपरोक्त आर्मी जवान को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed