{"_id":"583483634f1c1b262413b398","slug":"chandpur-people-frustate-due-to-high-electricity-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर में बिजली के बिल देख उड़े उपभोक्ताओं के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर में बिजली के बिल देख उड़े उपभोक्ताओं के होश
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते चांदपुर में उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड की ओर से भारी भरकम बिजली के बिल थमा दिए गए हैं। इस कारण लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा हैं। बिजली बोर्ड के कार्यालय के बाहर लोगों की कतारें लगी हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण परेशानी पेश आ रही है। ग्रामीणों की मानें तो यहां सालों से बिजली के मीटर खराब पड़े हैं। बोर्ड सालों से अनुमानित बिल वसूल कर रहा है। मगर अब बिजली बोर्ड की ओर से लोगों को भारी भरकम बिल थमाए जा रहे है। इसमें उपभोक्ताओं को 10 से लेकर 30 हजार तक बिल जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
मुनी लाल, हेमराज, विशन दत्त, पुरुषोत्तम लाल और तुलसी राम सहित अन्य लोगों का कहना है कि बिजली बोर्ड की लापरवाही से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो बिजली बोर्ड के कार्यालय में जाकर बिलों को सेटल करवा रहे है। मगर कई लोग ऐसे भी है जो बिजली बोर्ड के कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे है। इस कारण उक्त लोगों को बिजली के बिल अदा करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
यही नहीं इससे लोगों पर आर्थिक संकट भी खड़ा हो चुका है। लोगों ने सरकार और बिजली बोर्ड से मांग की है कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को दूसरी बार परेशानियों से दो चार न होना पड़े। इस बारे में बिजली बोर्ड के एसडीओ रणजीत भाटिया का कहना है कि लोगों को अगर इस प्रकार की परेशानी है तो वह कार्यालय में आकर इसे ठीक करवा सकते हैं।