{"_id":"5f4015838ebc3e4add1ab5d0","slug":"chandoh-and-johri-area-connected-by-road-minister-garg-inaugurated-bilaspur-news-sml3424506160","type":"story","status":"publish","title_hn":"छन्दोह और जोहड़ी क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़ा, मंत्री गर्ग ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छन्दोह और जोहड़ी क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़ा, मंत्री गर्ग ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
मुख्य सड़क से गांव जोहड़ी तक सम्पर्क सड़क का उद्धघाटन करते खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव छन्दोह के लिए 3 लाख रुपये से निर्मित संपर्क सड़क तथा 9 लाख रुपये से निर्मित मुख्य सड़क से गांव जोहड़ी तक संपर्क सड़क मार्ग का लोकार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने तड़ोन में 3 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन और 3 लाख रुपये से ही निर्मित होने वाले महिला मंडल भवन का शिलान्यास भी किया।
उन्होंने 4.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित गांव लिंग के लिए संपर्क सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज सर्वोपरि है तथा इसी ध्येय को लेकर आगे बढना है। प्रत्येक क्षेत्र का चरणबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य इत्यादि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। इन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे है।
इस अवसर पर उन्होंने लोगो की समस्याएं भी सुनी और उनका समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने जो भी समस्याएं उनके समक्ष रखी है। उनको निर्धारित समय में पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने महिला मंडल तड़ोन को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये देने घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, महामंत्री राजेश शर्मा, ग्राम केंद्र प्रमुख मेहर सिंह, बुथ अध्यक्ष चिरंजी लाल पटियाल, मंडल अध्यक्ष एसटी मोर्चा प्राप्त राव, किसान मोर्चा महामंत्री संजय कुमार, बुथ अध्यक्ष वतन सिंह, बीडीओ जीत राम, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोहर लाल, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग अनिल सहगल, एसडीओ लोक निर्माण विभाग शशिकांत के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।