{"_id":"66f7ee0a661ecaff8b0bda30","slug":"certificates-given-to-300-trainees-of-jan-shikshan-sansthan-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-124040-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जन शिक्षण संस्थान के 300 प्रशिक्षुओं को प्रदान किए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जन शिक्षण संस्थान के 300 प्रशिक्षुओं को प्रदान किए प्रमाणपत्र
विज्ञापन
- बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए स्वरोजगार अपनाएं प्रशिक्षु : डॉ. मल्लिका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जन शिक्षण संस्थान बिलासपुर की ओर से झंडूता में प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह कार्यक्रम 2023-24 के विभिन्न सत्रों के लिए आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मुख्यातिथि ने विभिन्न ट्रेडों से उत्तीर्ण जेएसएस विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने जिले भर में कौशल विकास प्रदान करने में जन शिक्षण संस्थान बिलासपुर की असाधारण सेवाओं की सराहना की। जन शिक्षण संस्थान की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने जेएसएस के प्रशिक्षुओं को विभिन्न ट्रेडों के तहत प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी और भविष्य में उनके प्रयासों की सफलता की कामना। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आगे आने और जिले भर में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। विभिन्न ट्रेडों में उत्तीर्ण 300 प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संस्थान के निदेशक अरुण कुमार गौतम ने सभी रिसोर्स पर्सन और प्रशिक्षुओं का इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को विभिन्न नौकरी भूमिकाओं और संभावित रोजगार विचारों के बारे में परामर्श दिया। चेतना संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने जन शिक्षण संस्थान की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा, चेतना संस्था उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रशासनिक प्रबंधक कश्मीर सिंह ठाकुर सहित संस्थान के कार्यकर्ता, व्यावसायिक प्रशिक्षक और प्रशिक्षु मौजूद रहे।