{"_id":"5eaef7e28ebc3e907149b636","slug":"cerfew-labour-relief-bilaspur-news-sml3320105127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रॉस और अन्य सामाजिक संस्थाएं लोगों के जख्मों पर लगा रही मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रॉस और अन्य सामाजिक संस्थाएं लोगों के जख्मों पर लगा रही मरहम
विज्ञापन
बिलासपुर। कोविड-19 कोरोना वायरस से निपटने के लिए कर्फ्यू के कारण लोगों को कई प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। एक लंबे अंतराल से लोग अलग-अलग जगह फंसे हुए हैं। जिला बिलासपुर में जिला प्रशासन, रेडक्रॉस और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग ने लोगों के दर्द में मरहम लगाने का काम किया है।
लॉक डाउन के कारण फंसे लोगों को जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश और लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रख कर रेडक्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंद तथा गरीब लोगों को राशन, फूड पैकेट्स और नगर परिषद क्षेत्र में छोटे बच्चों को दूध, बीमार लोगों को दवाइयां और एंबुलेंस सेवा प्रदान कर सहयोग प्रदान किया।
इसके आतरिेक्त क्षेत्रीय अस्पताल से रेफर मरीजों को भी यथा संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। गांव, गालियां, डाकघर करलोटी, तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर की निशा देवी पत्नी राकेश कुमार ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी ब्लड कैंसर से पीड़ित है और उसके पति गुजरात में एक कंपनी में काम करते हैं। उसके घर में और कोई भी सदस्य नहीं है। निशा देवी ने बताया कि उसकी बेटी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चला हुआ है तथा हर महीने लड़की को चैकअप करवाने के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता है।
विज्ञापन
बताया कि वह अपनी दोनों बेटियों के साथ चंडीगढ़ गई हुए थी। लेकिन लॉक डाउन के कारण चंडीगढ़ फं स गई और किसी तरह वह वहां पर गुजर-बसर कर रही थी। इसी बीच निशा देवी ने बिलासपुर आने के लिए जिला बिलासपुर प्रशासन से संपर्क किया और अपनी व्यथा सुनाई।
जिला रेडक्रॅास सोसाइटी अध्यक्ष एवं उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने कर्फ्यू जैसी वर्तमान हालात को देखते हुए रेडक्रॅास सोसाइटी बिलासपुर के एंबुलेंस को निशा देवी तथा उसकी 12 वर्षीय बीमार बच्ची को लाने के लिए चंडीगढ़ भेजा और उचित समय पर वापिस उसके घर सकुशल पहुंचाया।
घर पहुंचने पर निशा देवी व उसके बच्चों के लिए विश्वकर्मा समिति के माध्यम से राशन और पैसों व्यवस्था भी की गई। इसके अतिरिक्त जिला रेडक्रॅास सोसाईटी और कामधेनु सहकारी समिति नम्होल के सहयोग से जिला में रह रहे प्रवासी लोगों के छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बिलासपुर कस्बे के डियारा और रौड़ा सेक्टर के 39 परिवारों को गत 27 दिनों से नियमित रूप से वितरित कर रही है। अभी तक 1053 लीटर दूध वितरित किया जा चुका है।