{"_id":"5fbd3e268ebc3e9ba1389ec2","slug":"cerfew-bilaspur-news-sml352424933","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पूरे प्रदेश में लगाए कर्फ्यू, तब होगा कोविड पर नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पूरे प्रदेश में लगाए कर्फ्यू, तब होगा कोविड पर नियंत्रण
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। प्रदेश सरकार ने कोरोना को रोकने के लिए चार जिलों में रात आठ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया है। रात्रि कर्फ्यू को लेकर जिला बिलासपुर के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। बिलासपुर जिला पंजाब और मंडी सीमा के साथ लगता हुआ है। जिससे सैकड़ों की तादाद में लोग दिनभर इधर से उधर आते जाते रहते हैं। जिनकी निगरानी करना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर से कम नहीं है।
जिला के लोग अपने काम के लिए रोज एक जिला से दूसरे जिला आते जाते रहते हैं। लोगों को सरकार का निर्णय अटपटा लग रहा है। लोगों का कहना है कि पंजाब राज्य के साथ व हिमाचल प्रदेश का प्रदेश द्वार होने के साथ बिलासपुर जिला को लेकर सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सरकार को पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाना चाहिए था ताकि कोरोना को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सके।
बिट्टू कुमार ने कहा कि सरकार को पूरे प्रदेश में ही कर्फ्यू लगा देना चाहिए। कर्फ्यू रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक लगाना चाहिए था ताकि कोरोना की चेन को रोका जा सके।
विज्ञापन
कुलदीप कुमार ने कहा कि रात का कर्फ्यू सामान्य लग रहा है। हफ्ते में दो दिन शनिवार व रविवार को पूर्णतया बंद करके आजमा लेना चाहिए। जिससे मामलों में गिरावट जरूर दर्ज होगी।
प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सरकार को अपने निर्णयों पर कायम रहना चाहिए। सरकार के जो निर्णय होते हैं, उनका दायित्व निभाना प्रशासन का काम है। धरातल पर भी कार्य होना चाहिए।
अनूप शर्मा ने कहा कि सरकार के निर्णय कड़क होने चाहिए। उसे अमलीजामा पहनाने के साथ आम लोगों का भी दायित्व बनता है कि उसका पालन करें।
नरेश शर्मा ने कहा कि सरकार जो मर्जी का निर्णय ले, जब तक आम लोग उसकी पालना नहीं करते हैं तो निर्णय लेने महज दिखावा ही लगता है।
रवि ठाकुर ने कहा कि हर बार सरकार के निर्णय अटपटे होते हैं जो सुनकर भी लोगों को चुभते हैं। बिलासपुर हिमाचल प्रदेश का मुख्य द्वार है। इसमें प्रशासन को सख्ती के साथ पेश आना चाहिए।
कर्मदेव धर्माणी ने कहा कि सरकार का सुबह का निर्णय शाम तक बदल भी दिया जाता है। निर्णयों को अगर ठीक ढंग से धरातल पर उतारा जाए तो कोरोना मामलों में कमी होगी।
विशाल चौहान ने कहा कि जिला बिलासपुर में कोरोना गांव-गांव पहुंच चुका है। सरकार का रात्रि कर्फ्यू का निर्णय गलत है। बेहतर होता कि पूरे प्रदेश में सभी दुकानों का खुलने का समय निर्धारित कर दिया जाए।