फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Central government should fix responsibility on the rigging in NEET exam: Sankhyan

नीट परीक्षा में हुई धांधलियों पर केंद्र सरकार करे जिम्मेदारी तय : सांख्यान

Mon, 01 Jul 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Central government should fix responsibility on the rigging in NEET exam: Sankhyan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। नीट परीक्षा में हुई धांधलियों पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई शिक्षा पद्धति पर सवाल उठाए हैं।

प्रेस को जारी बयान में संदीप सांख्यान ने कहा कि नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में हर वर्ष करीब 20 से 21 लाख अभ्यर्थी अपीयर होते हैं। इनमें से करीब 75 प्रतिशत छात्र कड़ी मेहनत करते हैं, उसके बावजूद पेपर लीक जैसी घटनाएं अति निंदनीय हैं। इस घटना पर केंद्र सरकार को जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। निजी मेडिकल कॉलेजों द्वारा जहां भारी भरकम फीस वसूली जाती है, वहीं पर छात्र इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अपनी राह नीट परीक्षा में माध्यम से ताकते हैं और वहां पर पेपर बिकते हैं। केंद्र सरकार को समझना होगा कि नीट 2024 के माध्यम से एमबीबीएस सीटों में प्रवेश का विश्लेषण कैसे हो। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भारत के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में करीब 1,09,048 एमबीबीएस, करीब 27,868 बीडीएस, करीब 52,720 आयुष, करीब 603 पशु चिकित्सा सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। उसमें भी इस तरह की धांधलियां मेहनती छात्रों का मनोबल गिराती हैं। भविष्य में इस तरह की धांधलियों पर लगाम लगाई जानी चाहिए, ताकि देश का युवा वर्ग हताश न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed