फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cement management should sprinkle water on the road every day

Bilaspur News: हर दिन सड़क पर पानी का छिड़काव करे सीमेंट प्रबंधन

Sat, 30 Sep 2023 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Cement management should sprinkle water on the road every day
बरमाणा में स्थानीय लोगों की समस्या के निवारण के लिए एसीसी को दिए निर्देश
विज्ञापन

-एसडीएम ने मौके पर जाकर लिया जायजा, सड़क पर डिवाइडर लगाने के लिए कहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा क्षेत्र के स्थानीय लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने एसीसी सीमेंट प्रबंधन के अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें एसीसी सीमेंट प्रबंधन के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में एसडीएम अभिषेक गर्ग ने एसीसी सीमेंट कारखाना प्रबंधन के अधिकारियों को स्थानीय लोगों एवं स्कूली बच्चों से जुड़ी समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने एसीसी सीमेंट कारखाना प्रबंधन के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त करने, सड़क पर डिवाइडर लगाने, मुख्य सड़क पर निर्मित वर्षा शालिका की मरम्मत करने, हर दिन सड़क पर पानी का छिड़काव करने के उचित निर्देश दिए। ताकि वहां पर भारी यातायात और इससे उड़ने वाली धूल मिट्टी से कोई परेशानी न हो। स्कूली बच्चे आसानी से सड़क पार कर सकें। एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों ने उन्हें इन समस्याओं को लेकर शिकायत पत्र सौंपा था। इस क्षेत्र के लोगों को वहां पर बढ़ती धूल मिट्टी से भारी परेशानी झेलनी पड रही है, वहीं भारी यातायात के कारण स्कूली बच्चों को सड़क पार करने में दिक्कत हो रही थी। इन्हीं समस्याओं के उचित समाधान के लिए एसीसी सीमेंट कारखाना प्रबंधन के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed