Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cement freight dispute will be resolved soon: Pratibha Singh

प्रदेश में शीघ्र सुलेझगा सीमेंट मालभाडे का विवाद : प्रतिभा सिंह

Mon, 02 Jan 2023 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cement freight dispute will be resolved soon: Pratibha Singh
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह व विधायक विक्रमादित्य का बिलासपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वह यहां पर शिमला से धर्मशाला जाते हुए थोड़े समय के लिए रूके थे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सहित प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों मेें विजय प्राप्त कर फिर से सत्ता में वापसी की है। इसी उपलक्ष्य में धर्मशाला में आभार रैली आयोजित हो रही है। प्रदेश कांग्रेस सरकार बरमाणा व दाड़लाघाट में बंद की गई तालाबंदी पर गंभीर है। यह विषय उनके ध्यान में है। प्रदेश सरकार शीघ्र ही इस मुद्दे को चरणबद्ध तरीके से सुलझा लेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि वह हमें जल्दबाजी का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है। अब वह बौखलाहट मेें है। वह नेता प्रतिपक्ष है। कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगवाई में कांग्रेस द्वारा किए गए वादे के तहत पहली कैबिनेट में ओपीएस की बहाली करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्य वादों व गांरटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में मंडी में एक हवाई अड्डा तक नहीं बनवा पाए। इस अवसर पर बिलासपुर सदर ब्लॉक अध्यक्ष देशराज ठाकुर, मनोज पिल्लई और देवराज भाटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed