फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   caterpillar attack on maize

जिला में मक्की पर सुंडी कीट का हमला

Fri, 03 Sep 2021 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
caterpillar attack on maize
शाहतलाई में मक्की के भुट्टे को लगी सुंडी। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। जिले में मक्की की फसल पर सुंडी कीट का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौधे खाने के बाद कीट अब बचे मक्की के दानों को भी चटक करने लगे हैं। सुंडी कीट होने से मक्की की पौध को पशुओं को अब चारे के तौर पर भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बिलासपुर जिले में करीब 65 हजार किसान परिवारों की रोजी रोटी का मुख्य साधन मक्की और गेहूं की फसल है। इस वर्ष किसानों ने करीब 32 हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की बिजाई की है। सुंडी कीट के हमले के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। इस बार मक्की बेचना तो दूर की बात लेकिन परिवार के पूरे साल के खाने के दाने भी नहीं हो पाएंगे। किसान प्रकाश चंद, वीरी सिंह वर्मा, सोमदत शर्मा, ज्ञान चंद शर्मा, प्रेम चंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, कुलदीप कुमार, राकेश शर्मा, मदन लाल, सुशील शर्मा, विजय कुमार शर्मा, ठाकुर ओंकार सिंह, संजय भारद्वाज, बर्फी राम ने बताया कि उनका व्यवसाय ही किसानी है।
विज्ञापन

इस बार मक्की की पौध को जो सुंडी लगी, उससे छुटकारा नहीं मिल पाया है। चार से पांच बार दवाईयों का छिड़काव होने के बावजूद सुंडी के खत्म होने का नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है यह पता भी नहीं चल पाया कि सुंडी आ कहां से रही है। कृषि विशेषज्ञों के सभी सुझाव फेल हो गए हैं। किसानों का कहना है कि मक्की की पौध पर दाना आ गया है तो अब सुंडी उस दाने को चट करने में लग पड़ी है। किसानों का कहना है कि मक्की का भुटटा देखने को साफ लगता है। लेकिन जब खोला जाता है तो उसे सुंडी ने आधे से अधिक भाग को दागी कर दिया है। किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें आर्थिक मदद देकर नुकसान की भरपाई की जाए। साथ ही फसल बीमा राशि का भुगतान भी दिलाया जाए।

उधर कृषि विभाग के विषयवाद् विशेषज्ञ अशोक कुमार ने कहा कि सुंडी कीटों की जनसंख्या बढ़ गई है। एक सुंडी हजार अंडे देती है। विभाग पंचायत स्तर पर सर्वे करा कर उपनिदेशक और सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed