फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cash and goods worth lakhs stolen by breaking the locks of shops

Bilaspur News: दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी और सामान चोरी

Mon, 18 Mar 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cash and goods worth lakhs stolen by breaking the locks of shops
- त्रिफालघाट बाजार में हुई वारदात, पुलिस के हाथ लगा सुराग
विज्ञापन

- डीएसपी ने टीम के साथ किया घटनास्थल का दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत त्रिफालघाट बाजार में चोर एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी और सामान ले उड़े। शनिवार रात हुई घटना के बाद दुकानदारों ने रविवार को थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता रंजना भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह त्रिफाल घाट बाजार में रेडीमेड और मनियारी की दुकान करतीं हैं। उनकी दुकान के साथ एक और दुकान है, जिसका मालिक सुनील कुमार है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सुनील कुमार शनिवार रात अपनी दुकान को शाम 7 बजे बंद करके चला गया। इसके बाद वह और उसके पति भी दुकान के शटर में ताला लगाकर घर चले गए। रविवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। शटर बंद था। ताले टूटे देखकर उन्हें चोरी होने का शक हुआ। उन्होंने साथ लगती दुकान के शटर को भी देखा तो उसके भी ताले टूटे हुए थे। उन्होंने दूसरी दुकान के मालिक सुनील को फोन करके मौके पर बुलाया। जब दोनों दुकानदारों ने अपनी दुकानों को खोलकर देखा तो पाया कि अंदर रखे गए करीब 1.30 लाख रुपये के नोटों के हारों के साथ करीब 18 हजार रुपये की नकदी, एक अटैची और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का दौरा किया है। साथ लगी अन्य दुकानों के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए है। इसमें कुछ सुराग हाथ लगे हैं। चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस चोरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed