{"_id":"6ae8d5b43bff37bcf5048cf4","slug":"career-options-explained-to-over-200-students-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-171138-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में 200 से अधिक विद्यार्थियों को बताए कॅरिअर के विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में 200 से अधिक विद्यार्थियों को बताए कॅरिअर के विकल्प
विज्ञापन
घुमारवीं में मेगा कॅरियर गाइडेंस सेमिनार में शामिल विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
जेईई-नीट की तैयारी और बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। चैतन्य संस्थान की ओर से एक निजी होटल में मेगा कॅरिअर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान संकाय के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में चैतन्य चंडीगढ़ टीम के अरुण, सतीश शर्मा और गौरव जयरथ ने विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रभावी अध्ययन तकनीकों और तैयारी की रणनीतियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद विज्ञान संकाय में उपलब्ध विभिन्न कॅरिअर विकल्पों से भी अवगत करवाया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि सही समय पर कॅरिअर का चुनाव करना भविष्य की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन और मार्गदर्शन चैतन्य के स्टेट हेड अनिल कुमार की देखरेख में किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया गया। सेमिनार के सफल आयोजन पर बिलासपुर और घुमारवीं के शिक्षकों ने चैतन्य की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उचित कॅरिअर मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना है, ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें।