{"_id":"65b78c6e83ea7f187d0446a8","slug":"car-hits-five-vehicles-one-youth-injured-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-112294-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कार ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कार ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, एक युवक घायल
विज्ञापन
- डंगार में हुआ हादसा, जांच जारी
- घायल को एम्स किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के डंगार में एक कार ने सड़क किनारे खड़े वाहनों और एक युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक को एम्स के लिए रेफर किया गया है, जबकि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। गनीमत रही कि हादसे के दौरान दुकानों के बाहर बैठे लोग बचने में कामयाब रहे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार दोपहर को दधोल की ओर से रही एक कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी इसके बाद किनारे खड़ी एक अन्य स्कूटी से जा टकराई। उस स्कूटी के पास एक युवक खड़ा था, जो कार की चपेट में आ गया। इसके बाद भी चालक कार को काबू न कर पाया और एक अन्य स्कूटी और बोलेरो जीप को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस जगह हादसा हुआ वहां पर स्थानीय दुकानदार बाहर बैठे कर धूप सेक रहे थे। अन्य राहगीर वहां से गुजर रहे थे। यह लोग किसी तरह बचने में कामयाब रहे। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि हादसे में घायल पट्टा गांव के 18 वर्षीय शुभम को एम्स ले जाया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।