फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Car falls into ditch, 6 members of a family injured

Bilaspur News: खाई में गिरी कार, एक परिवार के 6 सदस्य घायल

Mon, 25 Dec 2023 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, 6 members of a family injured
- ज्वाला जी दर्शन कर वापस आ रहे थे घर
विज्ञापन


- एम्स में चल रहा उपचार, बाग खुर्द में हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। उपमंडल सदर के बाग खुर्द गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। वह ज्वाला जी मंदिर में दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। नम्होल पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है। हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ है। कार में 9 लोग सवार थे। सुरक्षित बचे तीन लोगों ने सड़क पर आकर लोगों से मदद मांगी। लोग घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाल कर सड़क तक लाए और एंबुलेंस के माध्यम से एम्स पहुंचाया। घायलों की पहचान सुरेश कुमार, अनिता पत्नी सुरेश कुमार, मनीषा पुत्री सुरेश कुमार, साक्षी पुत्री सुरेश कुमार, धीरज और कमल कुमार के रूप में हुई है। सभी घायल सोलन की अर्की तहसील के सरयांज गांव निवासी हैं। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed