फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Car collides with shop, driver injured

Bilaspur News: दुकान से टकराई कार, चालक घायल

Thu, 23 May 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Car collides with shop, driver injured
दुकान के पिलर से टकराई कार, चालक घायल
विज्ञापन

- तलाई के भड़ोलीकलां में हुआ हादसा
- एम्स में चल रहा घायल कार चालक का उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत भड़ोलीकलां में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस को दिए बयान में सुनील कालिया निवासी गांव भड़ोलीकलां तहसील झंडूता बिलासपुर ने बताया है कि बुधवार रात को धमाके की आवाज आई तो वह घर से मुख्य सड़क किनारे अपनी दुकान के पास पहुंचा। वहां पर एक कार दुकान के पिलर को तोड़ते हुए एक अन्य दुकान के साथ टकराई हुई थी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल था। सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस के आने पर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता पहुंचाया, जहां से एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। घायल चालक की पहचान मुकेश कुमार निवासी गांव बरोली डाकघर तहसील बड़सर हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और दूसरे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed