{"_id":"6a2fe9ebd7373708090cd4e3","slug":"car-and-bike-collide-violently-at-dadhol-chowk-young-man-and-woman-injured-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161822-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दधोल चौक पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, युवक-युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दधोल चौक पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, युवक-युवती घायल
Mon, 15 Jun 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
दधोल में हुई बाइक और कार की टक्कर। संवाद
हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रहे थे दोनों, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
पुलिस ने शुरू की जांच, युवती को घुमारवीं अस्पताल किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दधोल चौक पर सोमवार को कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक और युवती घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल घुमारवीं रेफर किया गया, जबकि युवक का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया।
जानकारी के अनुसार युवक और युवती बाइक पर सवार होकर हमीरपुर से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। जब वे दधोल चौक के समीप पहुंचे तो चौक से लदरौर की ओर मुड़ रही एक कार से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलने पर भराड़ी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि दधोल चौक में कार और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इनसेट
दधोल चौक बना हादसों का केंद्र, सुरक्षा इंतजामों की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि दधोल चौक पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से इसी स्थान पर लदरौर की ओर सड़क मुड़ती है, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। लोगों के अनुसार चौक पर न तो स्पीड ब्रेकर हैं और न ही पर्याप्त चेतावनी संकेतक, जिसके कारण तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से यहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और बेहतर यातायात प्रबंधन की व्यवस्था करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।