फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Capacity of Jhandutta substation to double; relief from low-voltage issues expected.

Bilaspur News: झंडूता सब स्टेशन की क्षमता होगी दोगुनी, लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत

Sun, 26 Jul 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Capacity of Jhandutta substation to double; relief from low-voltage issues expected.
झंडूता में अपग्रेड किए जा रहे ट्रांसफार्मर। संवाद
डेढ़ करोड़ रुपये से हो रहा ट्रांसफार्मरों का अपग्रेडेशन, 12.6 एमवीए होगी कुल क्षमता
विज्ञापन

3.15 एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मर अपग्रेड होकर बनेंगे 6.30 एमवीए
घरेलू, कृषि और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर वोल्टेज

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने वाली है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनाने के लिए झंडूता विद्युत सब स्टेशन में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसफार्मरों का अपग्रेडेशन किया जा रहा है।
इसके पूरा होने के बाद सब स्टेशन की क्षमता दोगुनी होकर 12.6 एमवीए हो जाएगी। विद्युत उपमंडल झंडूता के अधिशासी अभियंता कर्ण चंदेल ने बताया कि वर्तमान में सब स्टेशन में स्थापित 3.15 एमवीए क्षमता के दोनों ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड कर 6.30 एमवीए क्षमता का बनाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में बढ़ते बिजली भार को आसानी से वहन किया जा सकेगा और बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक स्थिर और गुणवत्तापूर्ण होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षमता बढ़ने से झंडूता उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की समस्या काफी हद तक दूर होगी। इसका सीधा लाभ घरेलू, कृषि और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मिलेगा। साथ ही भविष्य में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए भी यह अपग्रेडेशन महत्वपूर्ण साबित होगा। कर्ण चंदेल ने कहा कि विद्युत बोर्ड उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ कर रहा है। झंडूता सब स्टेशन का अपग्रेडेशन पूरा होने के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत और भरोसेमंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed