{"_id":"628e7cb49111601e893a5827","slug":"canteen-operators-served-expiry-biscuits-to-teachers-in-ghumarvin-college-bilaspur-news-sml410049396","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को खिला दिए एक्सपाइरी डेट के बिस्किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को खिला दिए एक्सपाइरी डेट के बिस्किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं कॉलेज की कैंटीन में एक्सपाइरी डेट के खाद्य पदार्थ बेचेे जा रहे हैं। मंगलवार को कॉलेज के कुछ शिक्षक चाय पीने के लिए कैंटीन में गए। उन्होंने चाय के साथ बिस्किट का ऑर्डर भी किया। बिस्किट खाने पर उनका स्वाद अजीब सा था। पैकेट की एक्सपाइरी डेट चेक की तो उसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी।
शिक्षकों ने मामले की शिकायत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य से की है। वहीं, मामले की जांच के लिए कॉलेज में कमेटी गठित की गई है। कॉलेज में करीब तीन हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। यह कॉलेज कैंटीन से ही खाद्य पदार्थ लेते हैं। ऐसे में एक्सपाइरी डेट के खाद्य पदार्थ खाने से कोई बड़ी घटना घट सकती है।
प्रधानाचार्य प्रो. राम कृष्ण ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। कैंटीन संचालक को चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा ऐसी कोई शिकायत सामने आई तो लाइसेंस रद्द का दिया जाएगा। उधर, खाद्य और सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया की विभाग की टीम मामले की जांच करने कॉलेज जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल लाई जाएगी।