फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   candidate decided by congress

नगर परिषद चुनाव : पांच वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार घोषित

Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
candidate decided by congress
दो बार अध्यक्ष, चार बार पार्षद रह चुके कमलेंद्र वार्ड नंबर पांच से लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन

हाईकमान की मुहर के बाद जारी हुई सूची, शहर में सियासी तापमान बढ़ा
पिछले चुनाव में कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल, कार्यकाल के बीच की थी घर वापसी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति को तेज करते हुए पहली सूची जारी कर दी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (सदर) की ओर से तैयार की गई इस सूची को पार्टी हाईकमान की मंजूरी मिलने के बाद सार्वजनिक किया गया। सूची सामने आते ही शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। वहीं इस बार वार्ड नंबर पांच पर सबकी निगाहें रहेंगी। इस वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कमलेंद्र कश्यप को मैदान में उतारा गया है।
अपनी पहली सूची में पांच वार्डों के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें वार्ड नंबर दो स्टेडियम वार्ड से पिंकी देवी, वार्ड नंबर तीन रौड़ा से संजू कुमारी, वार्ड नंबर पांच मेन मार्केट से कमलेंद्र कश्यप, वार्ड नंबर नौ टाउन हॉल से नईम मोहम्मद और वार्ड नंबर 10 धौलरा से मनोज कुमार को मैदान में उतारा है। इन प्रत्याशियों का चयन स्थानीय जनसंपर्क, वार्ड में सक्रियता और संगठन से लंबे जुड़ाव को ध्यान में रखकर किया गया है। पार्टी ने इन्हें मजबूत दावेदार मानते हुए भरोसा जताया है। इस सूची में सबसे अधिक चर्चा वार्ड नंबर पांच से प्रत्याशी बनाए गए कमलेंद्र कश्यप को लेकर हो रही है। कमलेंद्र कश्यप नगर परिषद की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम है। वे अब तक चार बार पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा वे एक बार पूरे कार्यकाल के लिए और एक बार लगभग ढाई वर्ष तक नगर परिषद अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और भाजपा के समर्थन से ही अध्यक्ष पद पर काबिज हुए थे। हालांकि बाद में उन्होंने फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली, जिसके चलते अध्यक्ष पद से उन्हें हटना पड़ा था। अब एक बार फिर वे कांग्रेस के टिकट पर वार्ड नंबर पांच से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं, जिससे यह सीट चुनावी दृष्टि से बेहद अहम और रोचक बन गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी इस बार विकास, जनसुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी। पार्टी का दावा है कि घोषित सभी प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में विकास की नई दिशा देंगे और जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि शेष वार्डों के प्रत्याशियों को लेकर अभी भी मंथन जारी है। संभावित नामों पर चर्चा के बाद जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी। इसके लिए पार्टी स्तर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे एकजुट होकर चुनावी अभियान को मजबूती दें। पार्टी का मानना है कि संगठित प्रयास ही चुनाव में जीत की कुंजी साबित होंगे। पहली सूची जारी होने के साथ ही बिलासपुर नगर परिषद चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब अन्य राजनीतिक दलों की प्रत्याशी सूची का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद चुनावी समीकरण और स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed