{"_id":"61b0fbcb2b091a29484f8a4d","slug":"campus-interviews-for-100-posts-today-in-ghumarvin-college-bilaspur-news-sml3928152193","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं कॉलेज में कैंपस इंटरव्यू आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं कॉलेज में कैंपस इंटरव्यू आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में 9 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन होगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। रोजगार मेले में एक सौ से अधिक पदों के लिए के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे।
निजी कंपनी की ओर से रिलेशनशिप ऑफिसर के 80 पदों, ब्रांच मैनेजर के 10 पदों एवं ऑडिट ऑफिसर के 10 पदों के लिए सुबह 11 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। सभी पदों को सोलन, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, बद्दी, ऊना एवं कांगड़ा के लिए भरा जाएगा।
रिलेशनशिप ऑफिसर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या अधिक, अनुभव अनिवार्य नहीं, आयु सीमा 25 से 35 वर्ष तथा 12736 रुपये से 13887 रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
ब्रांच मैनेजर के 10 पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास या अधिक, फाइनेंस या बैंकिंग सेक्टर का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव, आयु सीमा 25 से 35 वर्ष, मासिक मानदेय 20318 रुपये से 27039 रुपये दिया जाएगा।
ऑडिट ऑफिसर के 10 पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास या अधिकए माइक्रो फाइनेंस सेक्टर का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव, आयु सीमा 20 से 35 वर्ष, 18995 से लेकर 21943 रुपये तक का मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त टीए, डीए, प्रोविडेंट फंड, इएसआई, इंश्योरेंस, ग्रेच्युटी तथा बोनस की सुविधा दी जाएगी।
उपरोक्त सभी पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। दो पहिया वाहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य होगा। योग्य पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 9 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं पहुंच कर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।