फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   campus interview for posts

Bilaspur News: उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू 30 अक्तूबर को

Tue, 21 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
campus interview for posts
-सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होगी भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसआईएस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड रीजनल ट्रेनिंग सेंटर हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 80 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए 30 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं और 31 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय श्री नयनादेवी जी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इंटरव्यू सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं पास तय की गई है। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 साल होनी अनिवार्य है। न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और न्यूनतम वजन 54 किलोग्राम होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 17,500 से 22,500 रुपये तक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि और समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed