{"_id":"5f56617b8ebc3e36860d7a15","slug":"camp-bilaspur-news-sml3443499101","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में कृष ठाकुर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में कृष ठाकुर प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग घुमारवीं के सौजन्य से गांव छजोली में नेत्रदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े को मनाने का मुख्य उद्देश्य नेत्रदान के महत्व के बारे में व्यापक पैमाने पर जन जागरूकता पैदा करना है।
उन्होंने कहा कि शिविर में लोगों को मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान को महादान की संज्ञा दी गई है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश मे नेत्रदान करने वालों की संख्या बहुत कम है और लोगों को इसके लिए जागरूक करने की जरूरत है। क्योंकि किसी के अंधकार को प्रकाश देना और दुनिया को दिखाना एक बहुत पुण्य का काम है। चंदेल ने कहा कि नेत्रदान व्यक्ति अपनी इच्छा से मृत्यु के बाद कर सकता है। इस अवसर पर गांव के बच्चों और महिला मंडल की भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें प्रथम स्थान पर कृष ठाकुर, द्वितीय स्थान पर नीलम कुमारी और तृतीय स्थान पर भावना ठाकुर रही। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को नकद इनाम दिए गए।