फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cadets took out rallies on Swachh Bharat Abhiyan and water management

सरोवर से सागर विषय पर 10 दिवसीय नौकायन अभियान संपन्न

Thu, 25 Nov 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Cadets took out rallies on Swachh Bharat Abhiyan and water management
1एचपी नेवल यूनिट बिलासपुर द्वारा आयोजित नौकायन अभियान के दौरान नौकाएं चलाते नौसेना कैडेट्स। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश नेवल यूनिट बिलासपुर की ओर से गोविंद सागर झील में सरोवर से सागर विषय पर 10 दिवसीय नौकायन अभियान का 25 नवंबर को समापन हो गया।
विज्ञापन

24 नवंबर को नौसेना कैडेट्स रायपुर मैदान, जिला ऊना से नौकाओं से बिलासपुर वापस लौटे थे। इस अभियान के कुछ सामाजिक उद्देश्य भी थे, जिन्हें कैडेट्स ने पूरा किया। इस अभियान के दौरान कैडेट्स जहां-जहां भी गए, वहां पर उन्होंने अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों जैसे कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान और जल प्रबंधन पर रैलियां निकाली और स्थानीय लोगों को जागरूक किया। समापन के अवसर पर पूर्व कमांडर आरएस वर्मा, कमान अधिकारी कैप्टन राकेश ढल, सब लेफ्टिनेंट श्रवण कुमार और संजय नेगी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस नौकायन अभियान में नौसेना कैडेट्स ने लगभग 420 किलोमीटर का सफर तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed