फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cadets of Government College Bilaspur hoisted the flag in B Certificate examination.

Bilaspur News: राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के कैडेट्स ने बी सर्टिफिकेट परीक्षा में लहराया परचम

Wed, 20 Nov 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cadets of Government College Bilaspur hoisted the flag in B Certificate examination.
9 ने ए ग्रेड, 10 ने बी ग्रेड हासिल कर महाविद्यालय का नाम किया रोशन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने फरवरी 2024 में आयोजित बी सर्टिफिकेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. जयचंद ने जानकारी दी कि परीक्षा में कुल 19 कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें से 9 कैडेट्स ने ए ग्रेड और 10 कैडेट्स ने बी ग्रेड हासिल कर परीक्षा उत्तीर्ण की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने सभी सफल कैडेट्स को प्रमाण पत्र बांटै और बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी से जुड़ने वाले विद्यार्थियों को देश की सेवा का अनूठा अवसर मिलता है, जो अन्य छात्रों को नहीं मिलता। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि समाजसेवा और जागरुकता कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वे समय-समय पर जागरुकता रैलियां, महाविद्यालय परिसर की सफाई, शहर की मूर्तियों और पार्कों की देखरेख जैसे कार्यों में अपनी सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर आईक्यूएसी सेल और एडवाइजरी कमेटी के सदस्य, वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रेम जीत, आईक्यूएसी ऑफिसर इंचार्ज डॉ. रितु शर्मा, मेंबर सेक्रेटरी डॉ. विजय, सीनियर प्रोफेसर प्रो. रंजीत कौशल, प्रो. जगवीर चंदेल, और प्रो. अपर्णा शर्मा भी उपस्थित रहे। प्राचार्य, अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने कैडेट्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और भविष्य में इसी लगन से कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed